फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: ‘पुलिस पैसे लेती है तो काम भी करती है’ कहने वाले दरोगा निलंबित, एक कार्यक्रम में छात्रों के सवालों पर फिसली थी दरोगा जी की जुबान

Mon, 20 Dec 2021 03:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव के एक दरोगा ने पुलिस की घूसखोरी पर हैरान कर देने वाला बयान दिया है। बीघापुर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर उमेश त्रिपाठी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
उन्नाव में पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘पुलिस पैसे लेती है तो काम भी करती है’ रिश्वतखोरी का समर्थन करने वाली ये बात कहने वाले बीघापुर थाने में तैनात दरोगा उमेश त्रिपाठी को एसपी ने निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। निलंबित दरोगा का कहना है कि उन्होंने वेतन लेने की बात कही थी। बीघापुर कस्बे के एक विद्यालय में बीते 26 नवंबर को पुलिस व छात्रों के बीच संवाद कार्यक्रम चल रहा था। दरोगा उमेश त्रिपाठी छात्रों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

इसी बीच एक छात्र ने पूछा कि पुलिस पर पैसे लेकर काम करने के आरोप लगते हैं, आपका क्या कहना है? इस पर दरोगा ने जवाब दिया कि ‘पुलिस पैसे लेती है तो काम भी करती है, अन्य विभाग तो रुपये लेने के बाद भी काम नहीं करते’। दरोगा के इस बयान से सभी उसी समय हतप्रभ रह गए थे।
विज्ञापन


बाद में उनकी इस बात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। लखनऊ से उच्चाधिकारियाें के फोन आने शुरू हुए तो एसपी दिनेश त्रिपाठी ने दरोगा को निलंबित कर सीओ बीघापुर डीपी सिंह को जांच सौंपी है। एसपी ने बताया कि वीडियो कई दिन पुराना है। निलंबित करके जांच करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें