फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से लौटी बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। विधानसभा चुनाव में अंतिम चरण का मतदान होने के बाद जिले में बसों की वापसी शुरू हो गई है। बुधवार से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्हें सफर के लिए वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दही चौकी रोडवेज डिपो में कुल 79 बसें हैं। इसमें से 24 फरवरी को 36 बसें पूर्वांचल के चुनाव में गईं थीं। चार बसे पहले से ही केंद्रीय सुरक्षा बल के पास हैं। इस कारण जिले में बसों की कमी हो गई थी। लोग लखनऊ, कानपुर और अन्य जगह जाने के लिए घंटों वाहनों का इंतजार करने पर मजबूर थे। लोडर और डंपर पर खड़े होकर भी सफर किया। सोमवार को अंतिम चरण का मतदान होने के बाद बसों के वापस आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार शाम तक 14 बसें रोडवेज वर्कशॉप पहुंच गईं। एआरएम मो. आशफाक ने बताया कि बुधवार सुबह तक उन्नाव डिपो की सभी बसें वापस आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें