औरास। थाना क्षेत्र के कटरा तरौना गांव में नाली में डूबकर एक मासूम की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के कटरा तरौना गांव निवासी जमील का 6 महीने का बेटा शनिवार दोपहर घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घुटनों के बल घर से निकलकर बाहर बरामदे में आ गया। घर में मासूम को न देख पिता जलील बाहर निकला तो बरामदे के बगल से निकली नाली में उसे औंधे मुंह पड़ा देख उसके होश उड़ गए। आनन फानन में उसे बाहर निकालकर रहीमाबाद कस्बे में एक निजी चिकित्सक के पास ले गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया।