फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय लुटेरे ने पुलिस अधिकारी को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के अकोहरी गांव निवासी अंतरराज्यीय लुटेरे धनराज का नाम हाल ही में मौरावां में सराफ से हुई लूट में आया। पुलिस ने नाम शामिल किया तो उसने जिले के एक पुलिस अधिकारी को फोन कर धमकी दे डाली। उसने जिले में लगातार वारदातों को अंजाम देने की भी धमकी दी। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। एक सप्ताह पहले गुजरात और मुंबई पुलिस ने भी उन्नाव में दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

जिले के शातिर लुटेरे व हिस्ट्रीशीटरों में शामिल धनराज लोधी पर जिले के मौरावां, पुरवा, असोहा और अचलगंज में उसपर 27 से अधिक लूट, हत्या व हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। लखनऊ, रायबरेली में भी गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। फरवरी 2021 में जेल से छूटे धनराज पर दो माह पहले गुजरात में एक पेट्रोल पंप के मुनीम व मुंबई में एक कारोबारी से लूट के मामले दर्ज हुए हैं। गुजरात और मुंबई पुलिस ने उसकी तलाश में एक सप्ताह पहले दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
मौरावां थाना क्षेत्र में 11 मार्च और 12 जून को सराफ से लूट की दो घटनाएं हुई। 17 जून को पुलिस ने दोनों घटनाओं का खुलासा किया। 11 मार्च की घटना में पुलिस ने धनराज लोधी का भी नाम शामिल किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इससे झल्लाए धनराज लोधी ने जिले के एक पुलिस अधिकारी को फोन किया और खूब भड़ास निकाली। उसने जिले में अब ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देने की भी धमकी दे डाली। इसके बाद एसपी आनंद कुलकर्णी ने उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने पुलिस अधिकारी को धमकी देने वाले शातिर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें