फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज विशेष ट्रेन से राष्ट्रपति जाएंगे लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को सुबह 10:10 बजे कानपुर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उनकी प्रेसिडेंशियल ट्रेन की सुरक्षा को लेकर एक घंटे पहले रेलवे ट्रैक पर रेलवे व सिविल पुलिस का पहरा होगा। ट्रेन निकलने के दौरान क्रॉसिंग बंद रहेंगी। स्टेशन, फ्लाईओवर व रेलवे क्रॉसिंग पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन सोमवार 10:10 बजे कानपुर से लखनऊ रवाना होगी और 11:50 बजे लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। कानपुर से ट्रेन रवाना होने से पहले ही जिले की सीमा में रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात बंद रहेगा, इस दौरान रेलवे पुल के नीचे से भी आवागमन नहीं किया जा सकेगा। सहजनी, करोवन, जैतीपुर, अजगैन, सोनिक, कुसुंभी सहित अन्य रेलवे क्रॉसिंग से ट्रेन निकलने के आधा घंटा पहले से आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर केके तिवारी व जीआरपी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के साथ सिविल पुलिस के अधिकारी पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें