फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, जाम लगाया

विज्ञापन
पुरवा कोतवाली क्षेत्र में हादसे के बाद सड़क पर जाम लगाए परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पुरवा व असोहा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो सड़क हादसों में पैदल जा रहे सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी कर्मी व बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन मौके से भाग निकले। वृद्ध की मौत पर गुस्साए परिजनों ने घटनास्थल पर ही जाम लगा दिया। सीओ के समझाने पर 2 घंटे बाद परिजन सड़क से हटे। एक अन्य हादसे में बारासगवर थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर कार क्षतिगस्त हो गई। कार सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा-1
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के खरगीखेड़ा गांव निवासी 80 वर्षीय सेवानिवृत्त पीडब्यूडी कर्मी छोटेलाल मंगलवार रात घर से एक किमी दूर हिंदूखेड़ा गांव में मित्र पुतान की भांजी की शादी में शामिल होने गए थे। देर रात पैदल घर लौटते समय मंगतखेड़ा-हिंदूखेड़ा गांव के बीच तेज रफ्तार कार ने छोटेलाल को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजनाें ने कार चालक को पकड़े जाने की मांग कर घटनास्थल पर ही जाम लगा दिया। सीओ रघुवीर सिंह ने मौके पर पहुंच कार चालक को शीघ्र पकड़ने का भरोसा दिला दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पत्नी कलावती के अलावा दो बेेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसा-2
असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव निवासी सोनू (26) पुत्र रोहित लखनऊ में मजदूरी करता था। मंगलवार रात वह मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। कांथा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोनू की मौके पर मौत हो गई। मृतक सोनू दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी सीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत के बाद दो मासूम बच्चों की परवरिश की चिंता में वह बेहाल है। तीन वर्ष पूर्व उसकी सोनू से शादी हुई थी।
विज्ञापन

हादसा-3
बिहार-बक्सर मार्ग पर तनगापुर स्थित चंद्रिकादेवी इंटर कॉलेज के पास बुधवार सुबह कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार बीघापुर निवासी राजू, अभिषेक, सनी सोनी, संदीप घायल हो गए। कार सवार फतेहपुर से बरात में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सुमेरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें