उन्नाव। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले परियर चौकी के दीवान को रविवार सुबह गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।
सफीपुर कोतवाली की परियर चौकी में तैनात दीवान (हेड कांस्टेबल) राजीव चंदेल कानपुर देहात थाना गजनेर के तेराझोर गांव के निवासी थे। शुक्रवार दोपहर को गुमशुदा महिला एवं उसके बच्चे की तलाश के लिए निजी वाहन से गुजरात जा रहे थे। मध्य प्रदेश के जिला शाजापुर के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। रविवार को पुलिस लाइन में एसपी आनंद कुलकर्णी, एएसपी शशिशेखर सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर गजनेर रवाना हो गए।