फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। अजगैन थाना क्षेत्र में दही चौकी पुरवा मार्ग पर ओरहर गांव स्थित प्लाइवुड फैक्टरी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठे दो साथी घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दही चौकी-पुरवा मार्ग पर जाम लगा दिया। अजगैन व सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। लगभग आधा घंटा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के जाफरखेड़ा गांव निवासी प्रताप (32) पुत्र कालीदीन गांव के ही दोस्त कुलदीप व वीरेंद्र के साथ दही चौकी से एक ही बाइक से देर शाम घर लौट रहे थे। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के ओरहर सड़क के निकट एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे प्रताप की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठे साथी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने दही चौकी पुरवा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र व अजगैन कोतवाल पवन सोनकर मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। ट्रक चालक को अजगैन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें