फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में बुकिंग पर कार लेकर प्रतापगढ़ गया था ब्रजेश

विज्ञापन
बृजेश का शव घर पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। प्रतापगढ़ में शनिवार को हुए सड़क हादसे में कस्बे के दो युवकों की मौत से घरों में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम शव घर पहुंचने पर परिजन बिलख उठे। मृतक ब्रजेश कबाड़ व्यवसायी के कहने पर चचेरे भाई की कार बुकिंग पर लेकर प्रतापगढ़ गया था।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कस्बा निवासी कबाड़ व्यवसायी सुधांशु उर्फ अन्नू द्विवेदी (42) की दुकान में काम करने वाले मजदूर प्रतापगढ़ के लालगंज आझारा निवासी जितेंद्र वर्मा के चचेरे भाई की शनिवार 5 मई को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए कबाड़ व्यवसायी सुधांशु ने मोहल्ले के ब्रजेश के जरिए उसके चचेरे भाई की कार बुकिंग पर ली। कार ब्रजेश खुद चलाकर ले गया। कार में सुधांशु व ब्रजेश के अलावा राजेश उर्फ पिंकू बाजपेई (42) व कैलाश उर्फ बल्लू गुप्ता (48) भी बैठे थे। प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेवली मोड़ के पास एक बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित हो खंती में पलट गई। हादसे में कार चला रहे ब्रजेश व राजेश की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम दोनों के शव प्रतापगढ़ से घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
शादी के 13वें दिन उजड़ गई ज्योति की जिंदगी
प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसे में मृत ब्रजेश सिंह की 24 मई को शादी हुई थी। शादी के 13वें दिन पति की मौत हो जाने से ज्योति की दुनिया ही उजड़ गई। हाथ की मेहंदी का रंग अभी हल्का भी न पड़ा था कि पति की मौत ने उसे झकझोर दिया। सिंदूर उजड़ने के गम में वह बदहवास है। ब्रजेश दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई भीम व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक ब्रजेश ट्रक चलाने के साथ ही गांव में खेती का काम भी देखता था।
विज्ञापन

पत्नी की बात मान लेता तो बच जाती जान
घर से निकलते वक्त ब्रजेश को उसकी पत्नी ज्योति ने जाने से रोका था। पत्नी की बात को अनसुना कर ब्रजेश कार लेकर चला गया। ज्योति बार-बार यह कहकर बेहाल हो रही थी कि पति उसकी बात मान लेता तो यह दिन देखना न पड़ता। वहीं, इसी हादसे में दूसरे मृतक राजेश बाजपेई के परिजनों का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें