फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 लीटर अवैध शराब बरामद, 32 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अवैध शराब पर अंकुश लगाने को लेकर चलाए गए अभियान में सात थानों की पुलिस ने 16 हजार लीटर शराब बरामद कर 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ की घटना के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को संयुक्त टीम बनाकर शराब दुकानों को चेक करने व अवैध शराब की बिक्री व निर्माण पर रोक लगाने का अभियान चलाया। रविवार को अभियान के दौरान मौरावां पुलिस ने 1050 लीटर अवैध शराब के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
बिहार पुलिस ने 250 लीटर के साथ 6 आरोपी, पुरवा पुलिस ने 150 लीटर के साथ 3 आरोपी, हसनगंज ने 20 लीटर के साथ 1, मांखी व सदर कोतवाली पुलिस ने 80 लीटर के साथ 8, सोहरामऊ व गंगाघाट पुलिस ने 35 लीटर के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ पुरवा रघुवीर सिंह ने एसडीएम राजेश चौरसिया के साथ शराब दुकानों को चेक किया, जहां सब सामान्य मिला। आबकारी टीम भी अभियान में साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें