लोकतंत्र सेनानी रामकुमार पाल के निधन पर सलामी देते एसडीएम व थाना प्रभारी।
- फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी। ग्राम पंचायत बूलापुर हसनापुर के मजरा मरियमपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी रामकुमार पाल (66) का गुरुवार को बीमारी से निधन हो गया। सेनानी को एसडीएम बांगरमऊ दिनेश कुमार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक भावनाथ चौधरी ने सलामी दी।
स्व. पाल अविवाहित थे और चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मृत्यु से माता फूलमती तथा भाइयों चंद्रपाल, विश्वनाथ, बाबूलाल का रोकर बुरा हाल हो गया। (संवाद)