फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्धा सहित चार की मौत, 308 संक्रमित

विज्ञापन
काशीराम स्थित अरबन हेल्थ सेंटर में कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती वृद्धा सहित चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सफीपुर विधायक, जिला अस्पताल के डॉक्टर सहित 308 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक दिन में कोरोना संक्रमित मिलने की यह अबतक की सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन

मियागंज ब्लॉक के मोहल्ला कटरा निवासी 77 साल की वृद्धा के संक्रमित मिलने पर 16 अप्रैल को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के अचलगंज कस्बे के 72 साल के वृद्ध को 14 अप्रैल को और बीघापुर ब्लॉक के गांव अकबरपुर निवासी 62 वर्षीय वृद्ध को 16 अप्रैल को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, हिलौली निवासी 45 साल की महिला को तीन दिन पहले कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान इन चारों की मौत हो गई।
एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट से हुई जांच की रिपोर्ट में सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, उनके तीन सुरक्षाकर्मी, जिला अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर, अस्थायी जेल के 10 कैदी, एक चर्म इकाई में काम करने वाले 15 श्रमिक, बस व रेल के 5 यात्री, ब्लॉकों में तैनात 6 चुनाव कर्मी के अलावा सिकंदरपुर कर्ण में 18, सुमेरपुर में 18, असोहा 16, नवाबगंज में 7, बांगरमऊ 21, पुरवा 3, सिकंदरपुर सरोसी 5, सफीपुर 1, बीघापुर 13, हिलौली 26, हसनगंज 2, मियागंज 27, बिछिया 8, औरास 21, गंजमुरादाबाद 6, फतेहपुर चौरासी 6, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 46 व शुक्लागंज में 23 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। 40 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। संक्रमितों को अभी सरस्वती मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती कराया जा रहा है। जिनके कोई लक्षण नहीं है उन्हें होमआइसोलेट कराया जाएगा। आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में सबसे अधिक 221 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों का पता लगाया जा रहा है। उनके संपर्क में आए लोगों को भी चिह्नित कर जांच कराई जाएगी।
घटा ग्राफ, 1345 लोगों का हुआ टीकाकरण
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही टीकाकरण कराने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही है। शनिवार को सिर्फ 1345 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया।
कोरोना जांच के लिए आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड व पैनकार्ड मान्य
कोरोना की जांच कराने जा रहे लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है तो वह निर्वाचन कार्ड व पैन कार्ड को भी आईडी के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। कोविड सैंपलिंग देख रहे एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि अब आधार न होने पर इनमें से कोई भी आईडी हो तो कोरोना की जांच कराई जा सकती है।
आरटीपीसीआर जांच के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
नवाबगंज संवाद के अनुसार सरस्वती मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई आरटीपीसीआर की कोविड जांच के लिए समय तय कर दिया गया है। महाप्रबंधक मनोज सिसौदिया ने बताया कि रविवार से सैंपल को लेकर समय परिवर्तन किया जा रहा है। सुबह 8 से 9 बजे के बीच जांच कराने के लिए पहुंचने वालों को उसी दिन रिपोर्ट मिलेगी। उसके बाद जांच कराने वालों को दूसरे दिन रिपोर्ट दी जाएगी। सप्ताह के सातों दिन लैब सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चालू रहेगी। मरीजो की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 8887535504 जारी किया गाया है। जिसमे सैंपल के लिए आने वाले लोग बात कर आ सकते हैं। सैंपल के लिए आधार कार्ड अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें