उन्नाव। जनता की सुविधा के लिए रविवार को होने वाले आरोग्य स्वास्थ्य मेले को कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया। आरोग्य मेले के संचालन के लिए अब 16 मई के बाद तारीख तय होगी।
विज्ञापन
रविवार को लगने वाले आरोग्य स्वास्थ्य मेले में हजारों की संख्या में स्वास्थ्य केंद्रों में लोग दिखाने पहुंचते थे। इस समय कोरोना संक्रमण अधिक फैलने से भीड़ में स्थिति कहीं और नाजुक न हो जाए इसलिए आरोग्य स्वास्थ्य मेला बंद कर दिया गया है।