फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के गांव से लौटते के कुछ देर बाद युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा(उन्नाव)। भूमि पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे दिव्यांग व उसकी मां को एसडीएम ने कोतवाली भेजा। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। युवक तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़ गया। वह मां के साथ पूरी रात कोतवाली परिसर में बैठा रहा। सुबह पुलिस ने उसे जीप से घर पहुंचाया। कुछ देर बाद युवक लड़खड़ाकर गिरा और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों में पुलिस की पिटाई से मौत की चर्चा पर कोतवाल उल्टे पांव गांव पहुंचे और जांच की। मां ने बीमारी से ग्रसित होने से मौत की बात कही।
विज्ञापन

कोड़रा गांव निवासी कमल किशोर (35) दाएं पैर से दिव्यांग था। शुक्रवार को वह अपनी मां रामकुमारी के साथ एक शिकायती पत्र लेकर एसडीएम राजेश चौरसिया के पास पहुंचा। उसने बताया कि गांव में उसकी आबादी की जमीन पर घूरा पड़ा है। गांव का युवक जमीन कब्जा करना चाहता है। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए और दोनों को पुलिस के पास भेज दिया। शुक्रवार शाम कमल किशोर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच करने की बात कहकर उसे घर जाने के लिए कहा। कमल तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़ गया और पूरी रात मां के साथ मंदिर परिसर में ही बैठा रहा। सुबह पुलिस की नजर पड़ी तो उसे व उसकी मां को जीप से लेकर जाकर उसके घर के बाहर उतार दिया।
रामकुमारी के अनुसार बेटा घर के पास लड़खड़ाकर गिर गया। गांव के लोगाें ने उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मां ने बताया कि उसका बेटा टीवी की बीमारी से ग्रसित था। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। पुलिस की पिटाई से मौत की चर्चा पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मां के बयान दर्ज किए। सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि कमल किशोर की मां ने बीमारी से मौत की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें