फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या के जिले में बैंक खाते का शक, जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्लाटर हाउस से गिरफ्तार रोहिंग्या के जिले में बैंक खाते होने के आशंका पर जांच शुरू की गई है। रोहिंग्या के किराये के मकान पर एटीएस को कई बैंकों की पास बुक मिली थी। इसमें कुछ अलीगढ़ की थीं। रिमांड के दौरान पूछताछ में रोहिंग्या से एटीएस को कई इनपुट मिले हैं। इसके आधार पर एटीएस कभी भी जिले में जांच करने पहुंच सकती है।
विज्ञापन

बंथर स्थित स्लाटर हाउस से 28 फरवरी को एटीएस ने म्यांमार निवासी रोहिंग्या शाहिद को गिरफ्तार किया था। बाद में उसके कासिम नगर स्थित किराये के घर में दबिश दी थी। इस दौरान पांच लाख की नगदी, आठ पासपोर्ट और कई बैंकों की पास बुक एटीएस को मिली थी। शाहिद का सिम भी देश से लिया हुआ है। एटीएस को शक है कि आरोपी के जिले में भी बैंक अकाउंट है। इस पर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ में कई अहम क्लू एटीएस के हाथ लगे हैं। उसके साथियों की गिरफ्तारी के साथ अन्य कड़ियों को सुलझाने के लिए एटीएस कभी भी जिले में आ सकती है। औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को भी एटीएस की छापे की दहशत बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें