फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों की निगरानी करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। ब्लाक के गांवों में बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालयों में सफाई की जिम्मेदारी के लिए स्वयं सहायता समूह महिला की नियुक्ति मासिक मानदेय पर की जाएगी। क्षेत्र की 57 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। शौचालयों का निर्माण पूरा होने के बाद उनकी देखरेख की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएगी। एडीओ पंचायत रवि शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत की चयन समिति से स्वयं सहायता समूह की एक महिला को 6000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा 3000 रुपये मासिक धनराशि शौचालयों की सफाई के लिए आवश्यक झाड़ू पोछा व अन्य उपयोगी वस्तुओं को खरीदने के लिए दिया जाएगा, जिसका भुगतान ग्राम सभा समिति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें