फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रथा से अन्याय का शिकार हो रही बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। नवयुग जन चेतना संस्थान की ओर से दहेज प्रथा का अंत कब विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष पुत्तनलाल पाल ने कहा कि दहेज को लेकर आज लाखों बेटियां अन्याय का शिकार हो रही हैं। दहेज के कारण जहां बालिकाओं को बलि चढ़ना पढ़ रहा हैं। वहीं इस समस्या से बेटियों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। गरीब लोग आज दहेज के खर्चे के कारण ही बेटी पैदा करने व उसको उच्च शिक्षा देने से कतरा रहे हैं। कहा कि इसके लिए समाज को जागरुक होकर इस दहेज प्रथा को खत्म करना होगा। संस्था के महामंत्री राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष रघुराज सिंह, महासचिव अर्पित पाल, अनीस, पंकज, मनोज व राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें