फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 नए हॉटस्पॉट क्षेत्र, 5 किए गए समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले के 12 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। वहीं अवधि पूरी कर चुके 5 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट से मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

11 जुलाई को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शुक्लागंज का प्रेमनगर, डाकतार कालोनी रामनगर व कंचननगर, हिलौली का खानपुर, शहर का किला, आदर्शनगर, एबीनगर, पीतांबरनगर, अचलगंज का बेथर, सफीपुर का बहाउद्दीनपुर, सिकंदरपुर सरोसी का रुस्तमपुर व मियागंज का सरौहा गांव 25 जुलाई दोपहर 12 बजे तक हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र के लोगों के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0515-2840512 और 0515-2820707 जारी किया गया है। इसके अलावा किसी भी समस्या पर सीएमओ डा. आशुतोष कुमार के मोबाइल नंबर 8005192700 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं शहर का गांधीनगर, हसनगंज का खपूराभट्ट, मियागंज का जंगल जहानाबाद व बांगरमऊ का कटरा प्रथम का हॉटस्पॉट क्षेत्र समाप्त कर सोमवार दोपहर 12 बजे खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें