उन्नाव। प्रदेश की विभिन्न जेलों में कैदियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शासन ने जेल से रोजाना चार बंदी और कैदियों का कोरोना सैंपल लेने के निर्देश जारी किए हैं। पिछले एक माह के अंतराल में आए बंदियों में रविवार को चार का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। इन कैदियों को अब जेल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
जेल में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। आगरा समेत अन्य जेलों में कैदी और बंदियों के संक्रमित मिलने के बाद शासन ने पिछले एक माह के अंतराल में आने वाले कैदी और बंदियों का कोरोना सैंपल लेने के निर्देश जारी किए। इस पर रविवार को जिला जेल से चार बंदियों का का कोरोना सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। जेलर बृजेंद्र सिंह ने बताया कि एक माह के अंदर जो बंदी जेल में आए हैं पहले उनका रैंडम सैंपल लिया जाएगा। इन बंदियों को जेल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।