फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में रोजा इफ्तार व नमाज घर में ही अदा करें

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में मुस्लिम धर्म गुरूओं के साथ बैठक करते डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। इसी हफ्ते से शुरू होने जा रहे माह-ए-रमजान में लाकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए डीएम व एसपी ने मुस्लिम मस्जिदों के पेश इमामों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने इमामों से अपील की कि वह रमजान के दौरान रोजा इफ्तार व नमाज घरों में ही अता कराएं। वहीं शहर काजी ने पुलिसकर्मियों पर अजान रोकने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विकासभवन सभागार में मंगलवार शाम डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर ने पेश इमामों के साथ बैठक की। बैठक में कहा कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए लॉकडाउन चल रहा है। कोरोना के संक्रमण को खत्म करने के लिए जरुरी है कि लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। डीएम ने कहा कि आगामी 24/25 अप्रैल से पाक माह रमजान चालू हो रहा है। अल्लाह की इबादत के इस खास महीने में भी मुस्लिम लोग लाकडाउन का पालन करें। इस दौरान नमाजी घरों में ही नमाज अता करें। वहीं रोजा इफ्तार के समय भी भीड़ एकत्रित न हों। घरों में रोजा इफ्तार करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। कहा कि रमजान माह में हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर दूध, खजूर व अन्य खाद्य सामग्री की उपलब्धता में कमी नहीं आने दी जाएगी। वार्डवार खाद्य पदार्थों की होम डिलीवरी कराई जाएगी। इस दौरान शहर काजी निसार अहमद मिस्बाही ने अधिकारियों को बताया कि पुलिसकर्मी अजान भी रोकने की बात कह रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें