हसनगंज। ग्राम रोजगार सेवक संघ ने प्रदेश संयोजक कुलदीप द्विवेदी के नेतृत्व में सोमवार को ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन बीडीओ रवि कुमार राय शर्मा को सौंपा। इसमें रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने और विभागीय समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 21 से 23 नवंबर तक प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान शुक्ला, सुनीत कुमार, बाबूलाल, नीलम सिंह, रोहित सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे। (संवाद)