फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 72 दिनों से एक्सरे मशीन खराब, लौट रहे मरीज

विज्ञापन
औरास सीएचसी में खराब पड़ी एक्सरे मशीन। संवाद
विज्ञापन
औरास। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 72 दिन से एक्सरे मशीन खराब होने से हड्डी संबंधी परेशानी और फ्रैक्चर के मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। मजबूरी में मरीजों को निजी केंद्रों पर एक्सरे कराना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक ने मशीन लगाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सीएचसी में रोजाना औसतन 50 मरीज फ्रैक्चर और मांसपेशियों में खिंचाव के आते हैं। एक्सरे मशीन खराब होने से उन्हें वापस कर दिया जाता है। रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट राजेश कुमार ने बताया कि पांच सितंबर को मशीन की ट्यूब फुंक गई थी। इसके बाद कंपनी का टेक्नीशियन तीन बार ट्यूब बदलने और मशीन ठीक करने आया, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। मरीज मंजेश, हरिश्चंद्र, महेंद्र कुमार और राजकुमार ने बताया कि कई दिनों से सीएचसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन एक्सरे नहीं हो पा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप तिवारी ने बताया कि कंपनी के टेक्नीशियन कई बार आ चुके हैं, लेकिन मशीन ठीक नहीं हुई। कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा जा चुका है। कार्रवाई के लिए दोबारा पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें