फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चंद्रवीर ने तीन वर्गों में जीते खिताब, दिविजा और प्राची भी विजेता

विज्ञापन
प्रमाणपत्र दिखाते विजेता प्रतिभागियों के साथ विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ‌‌‌‌‌व क्लब के पदाधिक
विज्ञापन
उन्नाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय कृष्ण प्रकाश जगदीश प्रकाश श्रीवास्तव स्मारक जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। केपी बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबलों में चंद्रवीर सिंह ने तीन वर्गों में खिताब अपने नाम किए। बालिका वर्ग में दिविजा वर्मा और प्राची की जोड़ी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


समापन समारोह में शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हार से निराश होने की बजाय अगली प्रतियोगिता के लिए अभी से मेहनत करनी चाहिए। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

इससे पहले अंडर-13 बालक एकल में अभय वर्मा को हराकर अनुराग वर्मा विजेता बने। युगल में अनुराग वर्मा और अभय वर्मा की जोड़ी विजेता रही। अंडर-15 बालिका एकल में दिविजा वर्मा ने दिव्या पांडेय को हराकर खिताब जीता। युगल में प्राची और दिविजा वर्मा की जोड़ी ने मुद्रिका और दिव्या पांडेय को शिकस्त दी।
विज्ञापन

अंडर-15 बालक एकल में अर्नव सिंह और युगल में अर्नव सिंह-देवांश तिवारी की जोड़ी विजेता बनी। अंडर-19 बालक एकल और युगल के साथ मेन्स ओपन एकल और युगल में चंद्रवीर सिंह ने खिताब जीते। वेटरन एकल में अरुण सिंह, सुपर वेटरन एकल में कौशल गुप्ता और युगल में परवेज खान-कौशल गुप्ता की जोड़ी विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें