फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बच्चों ने दौड़ लगाई, कबड्डी खेली

विज्ञापन
कबड्डी से पहले हाथ मिलाते खिलाड़ी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव। बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी वेलफेयर के तत्वावधान में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पुलिसकर्मियों के परिवार के बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया तो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 100 और 400 मीटर दौड़, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसके साथ ही बच्चों ने गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएसपी प्रदीप कुमार ने की। समापन पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें पढ़ाई के साथ खेलकूद और अनुशासन पर भी ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महिला मुख्य आरक्षी दिव्या अवस्थी ने किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय, एसआई शमीम खान, विमलेश शुक्ल, आरक्षी अजय कुमार, महिला आरक्षी संयोगिता शुक्ला, कोमल शर्मा और प्रभारी परिवार समिति आशीष श्रीवास्तव सहित पुलिसकर्मी, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें