उच्च प्राथमिक स्कूल में करीमाबाद पं. नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण करते शिक्षक व छात्र। स्रोत: श
उन्नाव। बाल दिवस पर शनिवार को जिले के परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कहीं बच्चों ने बाल मेले में अलग-अलग प्रदेशों के व्यंजनों और संस्कृति की झलक दिखाई तो कहीं निबंध, कला और खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।
उच्च प्राथमिक स्कूल रामपुर गढ़ौवा में बाल मेला-2026 का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने 28 स्टॅल लगाकर अलग-अलग प्रदेशों की संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और खानपान की जानकारी दी। बच्चों ने स्वयं विभिन्न व्यंजन तैयार कर उनका विक्रय किया। मेले में मिट्टी के बर्तन, कुल्हड़, खिलौने, फूड जोन और गेम जोन आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। 35 बच्चों ने भारत दर्शन बनाकर सभी स्टॉलों का भ्रमण किया। मेले का उद्घाटन प्रधान शिक्षिका शशि देवी और रमांजीत कौर ने कि। शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मेले के माध्यम से बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान, आर्थिक समझ और जिम्मेदारी निभाने का अवसर दिया गया। सफीपुरक्षेत्र के उच्च प्राथमिक स्कूल करीमाबाद में शिक्षक संजीव संखवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों को मिष्ठान वितरित किया और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। बच्चों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की सामूहिक शपथ भी ली। पुरवा क्षेत्र के परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में भी बाल दिवस मनाया गया। पीएम श्री उच्च कंपोजिट प्राथमिक स्कूल बनिगांव, पासाखेड़ा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरवा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल गढ़ाकोला, यूपीएस गढ़ाकोला, मझिगवां सदकू और प्राथमिक स्कूल कटरा में विभिन्न गतिविधियां हुईं। बच्चों को जल संरक्षण, जल संचयन, जल परीक्षण, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। पीएम श्री कंपोजिट सकूल बनिगांव में बच्चों ने ''''''''अनपढ़ बहू'''''''' और ''''''''दहेज एक अभिशाप'''''''' नाटक का मंचन कर सामाजिक कुरीतियों पर चोट की। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरवा में बाल मेले का आयोजन हुआ। छात्राओं ने खानपान, खेल और वस्तुओं के स्टॉल लगाए। छात्राओं ने केक काटकर बाल दिवस मनाया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
उच्च प्राथमिक स्कूल में करीमाबाद पं. नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण करते शिक्षक व छात्र। स्रोत: श
उच्च प्राथमिक स्कूल में करीमाबाद पं. नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण करते शिक्षक व छात्र। स्रोत: श