फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कण-कण में हैं ईश्वर विराजमान: कथावाचक ज्ञानेश

विज्ञापन
कथा सुनाते कथावाचक ज्ञानेश। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
असोहा। अजयपुर स्थित कुटीबीर बाबा मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय 11वें हनुमत रुद्र महायज्ञ एवं मानस वेदांत संत सम्मेलन के तीसरे दिन शनिवार को आरुणि मंथन से यज्ञशाला में अग्नि प्रकट की गई। अग्नि प्रकट होते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ शुरू हुआ।
विज्ञापन


यज्ञाचार्य कुलदीप शास्त्री और वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ अग्निदेव का आह्वान किया। इसके बाद यजमानों ने आरुणि मंथन किया। कुछ देर बाद अग्नि प्रकट हुई। कथावाचक ज्ञानेश ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। कहा कि भगवान शिव तीनों लोकों के स्वामी होते हुए भी सादगीपूर्ण जीवन जीते हैं। इस दौरान कृपाशंकर बाजपेई, राजेश बाजपेई, सुधांशु शुक्ला, रामू मिश्रा, प्रेम शुक्ल, चंदन, ऋषभ त्रिपाठी, श्यामजी, पवन और राहुल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें