फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रतियोगिता में जिले की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

विज्ञापन
दीप जलाकर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ करतीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन व अन्य अतिथि। स्रोत: आयो
विज्ञापन
उन्नाव। केपी बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में कृष्ण प्रकाश-जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता व पूर्व सांसद अन्नू टंडन व विशिष्ट अतिथि यूपी ग्रामीण बैंक के डीआरएम आशीष त्रिपाठी ने दीप जलाकर कराया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि क्लब की ओर से हर साल प्रतियोगिता आयोजित करना सराहनीय पहल है। इससे जिले की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है। डीआरएम आशीष त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के लिए खेल भी पढ़ाई जितना जरूरी है। प्रतियोगिता में जीत के साथ दूसरे खिलाड़ियों के प्रदर्शन से सीखना भी महत्वपूर्ण है। क्लब अध्यक्ष बादल, रोली सरीन, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, देवस्वरूप त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें