फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 10 दिन में देनी थी, समिति ने 10 माह बाद भी नहीं सौंपी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सरकारी विभागों में 20 वर्ष से अधिक समय तक सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए करीब 100 संग्रह अमीन और अनुसेवक आज भी पेंशन के लिए भटक रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि समस्या के समाधान के लिए गठित जांच समिति भी 10 माह में अपनी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को नहीं सौंप सकी है।
विज्ञापन


जनवरी 2026 में तत्कालीन डीएम गौरांग राठी ने मामले की जांच के लिए समिति गठित कर 10 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी जांच अधूरी है। इससे पेंशन की आस लगाए बैठे कर्मचारियों में निराशा बढ़ती जा रही है। पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स संघर्ष समिति के संरक्षक केके मिश्रा ने जनता दर्शन में एआरओ लोकेश कुमार को डीएम के नाम संबोधित पत्र सौंपा। उन्होंने मांग की कि जांच के लिए संबंधित कार्यालयों से सेवा पुस्तिकाएं और अन्य जरूरी अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही 13 नवंबर को प्रस्तावित समिति की बैठक से पहले अभिलेख मुहैया कराने और 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें