फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कुंभकरण, मेघनाद और रावण का वध होते ही गूंजा जय श्रीराम

विज्ञापन
धू-धूकर जलता रावण का पुतला। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। श्रीरामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार की रात कलाकारों ने कुंभकरण, मेघनाद और रावण वध का मंचन किया। राम के हाथों रावण का वध होते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आधी रात में तीनों के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन

मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि युद्ध की तैयारियां पूरी होने के बाद रावण ने अपने भाई कुंभकरण को जगाकर युद्ध के लिए भेजा। युद्ध में राम ने कुंभकरण का वध कर दिया। इसके बाद रावण का पुत्र मेघनाद युद्धभूमि में पहुंचा। लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया।
अंत में राम और रावण के बीच युद्ध हुआ। राम के बाणों से रावण के सिर कटने के बाद भी नए सिर उत्पन्न हो जाते हैं। इस पर विभीषण ने राम को रावण की नाभि में अमृत होने की जानकारी दी। इसके बाद राम ने अग्निबाण से रावण की नाभि पर प्रहार किया, जिससे उसका वध हो गया। रावण वध के बाद 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले सहित कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से पूरा मैदान रोशन हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें