फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हनुमान ने लंका में लगाई आग तो गूंजा जय श्रीराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। श्रीरामलीला महोत्सव में मंगलवार रात लंका दहन, विभीषण शरणागति और रामेश्वर स्थापना का मंचन किया गया। हनुमान जी ने जब अपनी पूंछ में लगी आग से सोने की लंका जलाई तो दर्शक रोमांचित हो उठे और जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि सीता की खोज करते हुए राम और लक्ष्मण शबरी की कुटिया पहुंचते हैं। शबरी प्रेम और श्रद्धा से मीठे बेर खिलाती हैं। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर राम उन्हें नवधा भक्ति का उपदेश देते हैं। इसके बाद राम की भेंट हनुमान और सुग्रीव से होती है। सुग्रीव उन्हें बताते हैं कि उनके भाई बाली ने उनका राज्य और पत्नी छीन ली है। इस पर राम बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाते हैं।
इसके बाद हनुमान समुद्र पार कर लंका पहुंचते हैं और अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट करते हैं। वहां वह वाटिका उजाड़ रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर देते हैं। रावण के आदेश पर उनकी पूंछ में आग लगा दी जाती है। इसके बाद हनुमान जी अपनी जलती पूंछ से पूरी लंका में आग लगा देते हैं। इसके बाद विभीषण शरणागति का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें