-काव्य पाठ करतीं कवियित्री सुमित्रा। स्रोत: आयोजक
उन्नाव। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था आचमन का 27वां वार्षिकोत्सव रविवार रात एक गेस्ट हाउस में मनाया गया। इस दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में आए कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवयित्री सुमित्रा सरल की रचना ‘तुम्हारे बिन कहां मुमकिन है दरिया पार कर लेना। तुम्हारे बिन कहां मुमकिन है स्वर सिंगार कर लेना’ यहां स्वीकार नफरत को युगों से कर रहे हैं सब, मोहब्बत गा रही हूं मैं मुझे स्वीकार कर लेना’ ने लोगों को भावविभाेर कर दिया। कवि राम प्रसाद वर्मा सरस की कृति मुक्तक मणिकाएं और अवधेश श्रीवास्तव की कृति मौन स्मृतियां का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता प्रखर गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। सम्मेलन की शुरुआत अध्यक्ष गिरीश अवस्थी ने वाणी वंदना से की। गिरीश अवस्थी ने छंद बंद भाव व्यंजना से युक्त तुलसी से पूत को सपूत बना देती है। इसके बाद चंदन राय, सुनील सौम्य, राधेश्याम भारती और अशोक चारण ने कविताएं सुनाईं। हास्य, व्यंग्य, प्रेम और सामाजिक विषयों पर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।
कवि अशोक चारण ने पेपर लीक और सामाजिक विसंगतियों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। राधेश्याम भारती की कविता पिता ने पारिवारिक रिश्तों पर संवेदनशील संदेश दिया। रामकिशोर तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कवियों को विभिन्न स्मृति सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री राम प्रसाद वर्मा सरस ने आभार जताया। दिवंगत संस्था पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
-काव्य पाठ करतीं कवियित्री सुमित्रा। स्रोत: आयोजक