कथा स्थल का निरीकण करते एडीएम सुशील कुमार गौड़। संवाद
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गौरी बीघापुर में 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होने वाली शिव महापुराण कथा की तैयारियों का शनिवार को एडीएम सुशील कुमार गोंड व एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजक जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह से टेंट लगाने और कथा परिसर से गुजर रही बिजली लाइन को शिफ्ट कराने के संबंध में जानकारी ली। संभावित भीड़ को देखते हुए आने-जाने के रास्तों का भी जायजा लिया और भीड़ प्रबंधन के लिए की जा रही बैरिकेडिंग व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान रामचंद्र सिंह पप्पू, निर्भय सिंह लाला, पिंकू पांडेय, राघव त्रिवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)