फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: झांसी-लखनऊ मेमू, 27 दिन बाद लखनऊ तक बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। झांसी-लखनऊ मेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन दोबारा लखनऊ तक शुरू होने से दैनिक यात्रियों को राहत मिली है। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य और री-मॉडलिंग ब्लॉक के चलते 16 सितंबर से ट्रेन का संचालन कानपुर सेंट्रल तक सीमित कर दिया गया था। 27 दिन बाद 13 अक्टूबर से ट्रेन फिर लखनऊ तक चलने लगी है।
विज्ञापन

जिला दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने बताया कि ट्रेन के लखनऊ तक नहीं जाने से उन्नाव से कानपुर और लखनऊ की ओर आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर उन्होंने रेलमंत्री को पत्र भेजकर ट्रेन का संचालन लखनऊ तक बहाल करने की मांग की थी।
ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू होने पर संघ ने खुशी जताते हुए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। रिजवी ने कहा कि कोरोना काल से बंद पड़ी अधिकतर मेमू ट्रेनों का संचालन अब तक बहाल नहीं हुआ है। इससे दैनिक यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रेलवे से बंद ट्रेनों का संचालन भी जल्द शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें