फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मेले में 23 कंपनियों ने 580 युवाओं को दी नौकरी

विज्ञापन
ऑफर लेटर दिखाते चयनित अभ्यर्थी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उन्नाव। डीएसएन पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों की 23 कंपनियों और संस्थानों ने प्रतिभाग किया। एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए। साक्षात्कार के बाद योग्यता के आधार पर 580 युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता ने किया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने युवाओं से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा ने रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया बताई। कंपनियों की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर, कंस्ट्रक्शन अप्रेंटिस, लोन एडवाइजर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एवं मार्केटिंग प्रतिनिधि, स्कैफोल्डर, वेलनेस एडवाइजर और वैन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव समेत विभिन्न पदों पर अवसर दिए गए।
इनमें वैन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के 500, सिक्योरिटी गार्ड के 300, स्कैफोल्डर के 200 और सिक्योरिटी सर्विसेज के 150 पद थे। मेले में भारतीय वायुसेना कानपुर चकेरी एयरमैन सिलेक्शन टीम, एलआईसी, काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स, जी4एस सिक्योर सॉल्यूशंस, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और एशियन इलेक्ट्रॉनिक्स समेत 23 संस्थानों के प्रतिनिधि पहुंचे। युवाओं को अग्निवीर, अभ्युदय और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की जानकारी भी दी। चयनित अभ्यर्थियों को मंच पर ऑफर लेटर देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


फोटो-20- ज्योति सिंह
नौकरी कर निकालूंगी पढ़ाई का खर्च
शिवनगर की छात्रा ज्योति सिंह ने कहा कि कानपुर में 45 दिन के सिलाई प्रशिक्षण के बाद 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताई है। पढ़ाई के साथ रोजगार का अवसर मिलने से अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के साथ ही माता-पिता की भी मदद कर सकूंगी।

फोटो-21- शुभम पाल
ट्रेनिंग के बाद मिलेगा नियुक्तिपत्र
मोती नगर के शुभम पाल ने बताया कि फार्मा कंपनी में मार्केटिंग के लिए आवेदन किया है। लखनऊ में 20 दिन की ट्रेनिंग के बाद नियुक्ति पत्र देने की बात बताई गई है। कंपनी ने हर महीने 14 हजार रुपये वेतन देने की बात बताई है। अगर शहर में ही नियुक्त नहीं किया तो मुश्किल होगी

ऑफर लेटर दिखाते चयनित अभ्यर्थी। स्रोत: आयोजक

ऑफर लेटर दिखाते चयनित अभ्यर्थी। स्रोत: आयोजक

ऑफर लेटर दिखाते चयनित अभ्यर्थी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें