फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सामान्य ज्ञान में ऋतिका, चित्रकला में उपासना, भाषण में ज्योति प्रथम

विज्ञापन
छात्राओं को सम्मानित करते योगेश बाजपेई। स्रोत: स्कूल - फोटो : ARchive
विज्ञापन
पाटन। सुमेरपुर के पं. शिवराज बली रामशंकर इंटर कॉलेज में सोमवार को ‘सपनों का भारत-सेवा चित्र अभियान’ के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। सामान्य ज्ञान में ऋतिका, चित्रकला में उपासना, भाषण प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम रहीं।
विज्ञापन

रामशंकर इंटर कॉलेज में ‘सपनों का भारत-सेवा चित्र अभियान’ के तहत आयोजित प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान में सुमेरपुर इंटर कॉलेज की ऋतिका प्रथम, त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार की भव्या द्वितीय और बैसवारा शिक्षा निकेतन संग्रामपुर की रश्मि रावत तृतीय रहीं। चित्रकला में त्रिलोक चंद्र इंटर कॉलेज कोटवर की उपासना प्रथम, आरआरबीएन इंटर कॉलेज भगवंतनगर की जैसिका द्वितीय और त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार की अनन्या तृतीय रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में न्यू उन्नाव पब्लिक स्कूल पाटन की ज्योति प्रथम, आरआरबीएन इंटर कॉलेज भगवंतनगर की मानवी द्वितीय और शिवराज बली रामशंकर इंटर कॉलेज की संजना तृतीय रहीं। ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी सात अक्तूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संयोजक प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह, सहायक नोडल अधिकारी विवेक दीक्षित और ब्लॉक नोडल अधिकारी सरिता रावत रहे। निर्णायक किरण कांत, महेश सिंह और प्रेम प्रकाश रहे। प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेयी ने विजेता को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अरुण अवस्थी, मुनेश्वर, प्रेमचंद, हीरालाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें