फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शिवनगर मोहल्ले में जलभराव, 1500 आबादी परेशान

विज्ञापन
पानी से होकर जाती बच्ची। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
उन्नाव। मानसून के अंतिम चरण में 26 से 28 सितंबर तक हुई बारिश से उफनाई लोन नदी का पानी शिवनगर मोहल्ले में अभी भी करीब चार फीट भरा है। इससे 1500 से अधिक की आबादी प्रभावित है। जलभराव से लोगों का आवागमन ठप है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को उठानी पड़ रही है। पालिका ने एक नाव की व्यवस्था कराई है लेकिन उसे चलाने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन

शिवनगर मोहल्ले में बारिश से हुए जलभराव से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गलियों और घरों के आसपास पानी जमा होने से बच्चे घरों में कैद हैं। परिजन उन्हें बीमारी से बचाने के लिए रिश्तेदारों के यहां छोड़ने के लिए मजबूर हैं। जलभराव के कारण सीवर और नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया है। इससे दुर्गंध फैलने के साथ कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
दीपमाला वाल्मीकि व रामकिशन ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से हर साल बारिश में जलभराव होता है। लंबे समय से पानी भरा होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है। दीपमाला की कक्षा छह की बेटी सुनैना जलभराव के कारण पखवाड़ेभर से स्कूल नहीं जा पा रही। वहीं रामकिशन ने बताया कि घर में पानी भरने और कीड़े-मकोड़ों के खतरे के चलते बेटी इस्ता सैनी व बेटे मयंक को ननिहाल भेजना पड़ा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


फोटो-9- शिवबालक कनौजिया
संक्रामक बीमारियों का सता रहा डर
शिवबालक कनौजिया ने बताया कि हर साल जलभराव से परेशानी होती है। जरूरी सामान लेने के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लंबे समय तक पानी भरा रहने से संक्रामक बीमारियों और हादसों का डर बना रहता है।

फोटो-10- राम सहदेव
सड़क बनवाने की नहीं ली जा रही सुधि
राम सहदेव ने बताया कि बरसात से पहले मोहल्लेवासियों ने सभासद के माध्यम से सड़क और नाली निर्माण की मांग की थी। पालिका के कर्मचारी गृहकर जमा कराने तो आ जाते हैं लेकिन सड़क बनवाने के लिए कोई नहीं आया।

वर्जन....
लोन नदी का जलस्तर बढ़ने से शिवनगर की बीएसएनएल टावर वाली गली में जलभराव है। पानी निकालने के लिए दो पंप सेट लगाए हैं। फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।-श्वेता मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष।

पिछले दिनों हुई बारिश और लोन नदी का जलस्तर बढ़ने से नई आबादी वाले मोहल्ले में समस्या हुई है। पानी निकलवाने के साथ ही समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए जरूरी निर्माण कार्य कराए जाएंगे। -रामासरे कमल, ईओ नगर पालिका।

पानी से होकर जाती बच्ची। संवाद- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें