फ्रेशर्स पार्टी में शिक्षकों के साथ मिस फ्रेशर सुष्टि व मिस पॉपुलर नैना। स्रोत: शिक्षक
फोटो-35- फ्रेशर्स पार्टी में शिक्षकों के साथ मिस फ्रेशर सुष्टि व मिस पॉपुलर नैना। स्रोत: शिक्षक
सोनिक। राजकीय पॉलीटेक्निक दही चौकी में बुधवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। फ्रेशर्स प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की सृष्टि को मिस फ्रेशर,इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की नैना शुक्ला ने मिस पॉपुलर का खिताब जीता।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अभय और रौनक के बीच मिस्टर फ्रेशर के लिए मुकाबला टाई रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने डांस, सिंगिंग, मिमिक्री और ग्रुप डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य पीयूष शाक्य ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पीसी सोनकर, डॉ. अजय दुबे, प्रियंका अवस्थी, रुचि सिंह और सीमा पटेल समेत अन्य मौजूद रहे। (संवाद)