उन्नाव। युवाओं को उद्योगों में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिसशिप के लिए करेंगे।
आईटीआई के प्रधानाचार्य आशीष कुमार कौशिक ने बताया कि मेले में वृंदावन बॉटलर्स, खन्ना पॉलीरिम, केबीके प्लास्कोन प्राइवेट लिमिटेड, रस्टम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड तथा महावीर स्पिन फैब प्राइवेट लिमिटेड, मगरवारा सहित अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठान प्रतिभाग करेंगे। फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, प्लम्बर, रेफ्रिजरेशन एंड एसी की मरम्मत के साथ गारमेंट्स सेक्टर की ड्रेस मेकिंग, कटिंग, सीविंग टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी एवं अन्य संबंधित ट्रेडों के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी मेले में भाग ले सकेंगे। (संवाद)