फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में व्यापारियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव। स्रोत: व्यापारी
विज्ञापन
उन्नाव। यूपीआई डिजिटल लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करने के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को वित्त मंत्री के नाम चार सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एमडीआर शुल्क वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने ज्ञापन में बताया कि एमडीआर से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इससे व्यापारी और ग्राहक नकद लेनदेन की ओर लौटेंगे। यह कदम डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के सरकार के अभियान पर प्रतिकूल असर डालेगा।
व्यापारियों ने यूपीआई पर एमडीआर समाप्त करने, लेनदेन की सीमा बढ़ाने, डिजिटल व्यापारी के लेन-देन पर जीएसटी व आयकर में 0.4 फीसदी की विशेष छूट देने के अलावा बैंकों द्वारा 0.4 फीसदी से अधिक किसी प्रकार का छिपा शुल्क न लेने की मांग की।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने मांगों की अनदेखी की तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। प्रदर्शन में जिला महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री राजेश, जिला उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता शामिल रहे। नगर अध्यक्ष संजय शुक्ला, नगर महामंत्री मनोज गुप्ता, जितेंद्र कुमार दीक्षित और अजय श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें