फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शिक्षामित्रों ने की शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुधाकर तिवारी ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षामित्र 26 साल से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। सेवारत और राष्ट्रीय प्रशिक्षण में भागीदारी के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बेसिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष टीईटी में शिक्षामित्रों को भी शामिल करने की मांग की। कहा कि टीईटी उत्तीर्ण करीब 60 हजार शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए। इसके अलावा शिक्षामित्रों की योग्यता और अनुभव को देखते हुए मानदेय में वृद्धि, आयु सीमा 60 से बढ़ाने और 12 माह का मानदेय देने व एक वर्ष का चिकित्सकीय अवकाश देने की भी मांग उठाई। असमय निधन वाले शिक्षामित्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी मांगी। जिला संरक्षक दीप नारायण त्रिपाठी, जिला महामंत्री गंगाबक्श गौतम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें