फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वंदना अध्यक्ष और रश्मि महामंत्री

विज्ञापन
शिक्षक संघ के निर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी का निर्वाचन अधिवेशन सोमवार को शहर के गेस्टहाउस में हुआ। चुनाव अधिकारी श्याम सिंह और पर्यवेक्षक उमेश चंद्र की देखरेख में हुए निर्वाचन में वंदना राठौर को अध्यक्ष और रश्मि द्विवेदी को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन में अर्चना सिंह, मनोज कुमार सविता और वैदेही शुक्ला को उपाध्यक्ष, सीमा शुक्ला को कोषाध्यक्ष, ज्योत्सिना सिंह, वंदना अग्निहोत्री, गरिमा श्रीवास्तव और सरिता को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया। अनीता त्रिवेदी को लेखाकार और अलका श्रीवास्तव को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया। इस दौरान शिक्षा उन्नयन गोष्ठी भी हुई। जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि संगठन शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थियों के हित में कार्य करते हुए शिक्षकों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। साथ ही संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें