फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पट्टे की जमीन पर बनी अस्थायी मजार हटाई

विज्ञापन
कार्रवाई के बाद हटाई गई अस्थायी मजार। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। क्षेत्र के अहमदपुर वादे गांव में पट्टे की जमीन पर बनी अस्थायी मजार को प्रशासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को हटा दिया गया। एसडीएम न्यायालय में दायर वाद की सुनवाई के बाद मजार हटाने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की मौजूदगी में संबंधित पक्ष ने मजार हटाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने छह दिसंबर 2024 को तत्कालीन एसडीएम रामदेव निषाद और कोतवाल चंद्रकांत मिश्र को प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें रामगोपाल, शिवप्रकाश, गिरीश सिंह और सूरज समेत 20 से अधिक लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर पूर्वजों के समय से अखाड़े की जमीन पर दंगल होता था। वहां मिट्टी का चबूतरा बना था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव निवासी विजय पाल गौतम और अनुराग ने उस चबूतरे की हरे रंग की पुताई कर चादर चढ़ा दी थी। यह कार्रवाई पट्टे की जमीन पर अतिक्रमण के रूप में देखी गई।
तत्कालीन एसडीएम ने इस मामले में 20 से अधिक लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। इसके बाद सूरज ने एसडीएम न्यायालय में वाद दायर किया। उन्होंने पट्टे की जमीन पर बनी अस्थायी मजार को हटाने की मांग की थी। एसडीएम शालिनी सिंह तोमर ने मामले की गहन सुनवाई की और मजार के हटाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने बताया कि पट्टे की जमीन पर अस्थायी मजार बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें