फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह समारोह 24 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रजापति समाज की सात कन्याओं का सामूहिक विवाह 24 नवंबर को कराया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को पीडीनगर स्थित सामुदायिक भवन में प्रजापति सभा की बैठक हुई।
विज्ञापन

सभा अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति ने पदाधिकारियों से सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने को कहा। अक्तूबर में वर-वधुओं को वस्त्र आदि वितरित किए जाएंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं का दहेजरहित विवाह कराने के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। समाज के लिए प्रजापति भवन का निर्माण भी प्रमुख लक्ष्य है।
बैठक के बाद दिवंगत समाज के लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रेम प्रजापति, रामनरेश प्रजापति, कन्हैयालाल प्रजापति, जगन्नाथ प्रजापति, रामदत्त प्रजापति, अवधेश प्रजापति, प्रीति प्रजापति, अश्विनी प्रजापति, दिनेश प्रजापति, अरविंद प्रजापति एडवोकेट समेत अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें