नवाबगंज। अजगैन कोतवाली पुलिस ने मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पीतल के 32 घंटे बरामद हुए हैं। गिरोह में चोर और एक दुकानदार शामिल हैं।
अजगैन क्षेत्र के काली माता मंदिर से 15 सितंबर की रात घंटे चोरी हुए थे। पुजारी काली प्रसाद की तहरीर पर जांच शुरू हुई। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार चोरों को कुसुम्भी मोड़ से गिरफ्तार किया। इनके पास से 14 घंटे और तीन मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में आरोपियों ने घंटे बेचने की बात कबूली। दुकानदार कुलदीप वर्मा को गिरफ्तार कर 18 घंटे बरामद हुए। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य दुकानदार की तलाश जारी है। (संवाद)