रनियामऊ में रैली निकालते स्कूल के छात्र। स्रोत: शिक्षक
सफीपुर। रनियामऊ कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने शुक्रवार को गांव में रैली निकाली। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा तंबाकू के दुष्प्रभाव भी बताए।
शिक्षक अमित तिवारी की अगुवाई में निकाली गई रैली में छात्रों की टीमें घर-घर पहुंचीं। शौचालय, पानी के सुरक्षित भंडारण और गीले-सूखे कचरे के अलग-अलग निस्तारण की स्थिति देखी। बाल पंचायत के जरिए गांव का स्वच्छता ऑडिट तैयार किया जा रहा है। बच्चे खामियां चिह्नित कर ग्रामीणों को सुधार के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
शिक्षक ने बताया कि गांव के बच्चों की मुहिम पर परिजन भी अभियान का हिस्सा बनकर सुधार कर रहे है ।इसके साथ ही बच्चे माता-पिता और बड़ों को तंबाकू से दूर रहने के लिए टोक रहे हैं। अमित तिवारी ने बताया कि स्वच्छता को आदत बनाने के लिए बच्चों को अभियान का नेतृत्व सौंपा गया है। रैली में देवेंद्र त्रिपाठी, संतोषी देवी, कृपा शंकर, पूनम देवी, सुदेवी, राधा देवी सहित अन्य शिक्षक रहे।