फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: निर्माण के एक माह बाद ही चकहनुमान-मंगूखेड़ा मार्ग क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
फोटो-18-क्षतिग्रस्त चकहनुमान मंगू खेड़ा मार्ग। स्रोत- राहगीर
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। विकास खंड क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुआ चकहनुमान-मंगूखेड़ा मार्ग निर्माण के करीब एक माह बाद ही खराब हो गया है। मार्ग पर जगह-जगह सड़क फूलने के साथ गिट्टी और बजरी उखड़ गई है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूपीडा ने मरम्मत का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के ग्राम चकहनुमान के पास गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान मिट्टी भरान के लिए डंपरों की लगातार आवाजाही के चलते चकहनुमान-मंगूखेड़ा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। पिछले माह यूपीडा की ओर से बारिश के दौरान चकहनुमान से बृहद गोशाला के करीब 200 मीटर आगे तक दो किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कराया गया था। निर्माण के कुछ ही समय बाद बारिश और भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क कई स्थानों पर फूलकर टूटने के कारण गिट्टी और बजरी भी उखड़कर सड़क की सतह पर आ गई है। सड़क के दोबारा क्षतिग्रस्त होने से आसपास के गांवों के राहगीरों में नाराजगी है।
यूपीडा के जेई विमलेश कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान मार्ग का निर्माण होने व भारी वाहनों की आवाजाही मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जल्द ही मार्ग का सर्वे कर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें