फोटो-16- मेराज खान का स्वागत करते लोग। स्रोत: स्वयं
बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला गोंडा टोला निवासी मेराज खान ने दिल्ली में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 8शानदार प्रदर्शन के दम पर 80 किग्रा मास्टर बॉडी वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस पर उन्हें लोगों ने बधाई दी है।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट जैसी पावर लिफ्टिंग स्पर्धाओं में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया। लोगों ने फूल-मालाओं से मेराज का अभिनंदन कर बधाई दी। मेराज खान ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासन और कठिन प्रशिक्षण को दिया। (संवाद)