फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शराब पीने के दौरान हुए विवाद में घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। शराब पीने के दौरान विवाद के बाद दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को अचलगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के गंगा कटरी स्थित तिघरा गांव निवासी छोटेलाल का 18 वर्षीय बेटा सरवन शनिवार शाम हड़हा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान से शराब खरीदकर बाजार परिसर में पी रहा था। उसी समय उसी गांव के चंदन और सुनील भी वहां शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर तीनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इन लोगों ने सरवन के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित के पिता छोटेलाल ने गांव के ही चंदन और सुनील के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें