फतेहपुर चौरासी। तीन दिन पहले नाना के घर आए युवक का शव शनिवार को फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
सफीपुर थाना क्षेत्र के हसनखेड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय सुमित चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। तीन दिन पहले फतेहपुर चौरासी के उतमानपुर गांव निवासी नाना महादीन के घर आया था। शनिवार को ननिहाल में मौजूद लोग काम से सिलसिले में बाहर चले गए।
इस दौरान सुमित घर में अकेला था। दोपहर में नाना महादीन लौटे तो नाती का शव फंदे से लटका देखकर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। बेटे की मौत से मां सुनीता समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।