फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कर्ज उतारने के लिए की थी ट्रेन के फर्स्ट एसी की रेकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। श्रमशक्ति एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कूप में साल 2007 में कानपुर के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटोलॉजिस्ट की हत्या किसी रंजिश का नतीजा नहीं, बल्कि भारी कर्ज उतारने के लिए रची गई साजिश में की गई थी। पुलिस विवेचना और अदालती दस्तावेजों के मुताबिक हत्यारा बृजेश न तो डॉक्टर को पहले से जानता था और न ही उसके निशाने पर कोई खास व्यक्ति था। डॉ. मित्तल दुर्भाग्य से उसके शिकार बने थे।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गजफ्फरपुर पैसरा गांव निवासी बृजेश ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर बिचौलियों को दो लाख रुपये से अधिक की रकम दी थी। उसकी नौकरी नहीं लगी और रकम डूब गई। कर्जदारों के लगातार बढ़ते दबाव से निकलने के लिए उसने लूट का रास्ता चुना। बैंक या दुकान लूटने के जोखिम से बचने के लिए उसने वीआईपी ट्रेनों की रेकी शुरू की।
वर्ष 2007 में कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में बड़े कारोबारी और डॉक्टर अकेले सफर करते थे। दो-बर्थ वाले केबिन का दरवाजा अंदर से बंद हो जाता था। इससे शोर बाहर नहीं जाता था। इसी का फायदा उठाकर उसने बीके सिंह के फर्जी नाम और पते पर टिकट कराया और बैग में नायलॉन की रस्सी रखकर सवार हुआ। उसे डर था कि लूट के दौरान यात्री जाग गया तो शोर मचा देगा। इस कारण उसने डॉक्टर के सोने का इंतजार किया और सोते ही रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद उसने डॉक्टर अनुराग के पास मौजूद नकदी और अमेरिकी डॉलर लूटकर शव सुनसान ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें